Awards
बुधवार, मार्च 18, 2026
बुधवार, 18 मार्च 2026
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019
The Nobel Prize
शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2019
नोबेल पुरस्कार विजेता 2019 लिस्ट
नोबेल पुरस्कार विजेता 2019 लिस्ट
![]() |
| नोबेल पुरस्कार 2019 |
वर्ष 2019 के लिए सभी नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 10 दिसम्बर को मैडल व पुरूस्कार से प्रदान किया गया
इस वर्ष चिकित्सा
(medicine), रसायनशास्त्र
(chemistry), भौतिकशास्त्र
(Physics), साहित्य
(literature), अर्थशास्त्र
(economics) और
शांति (peace) के
क्षेत्र में नोबल पुरुस्कार प्रदान किया गया
चिकित्सा
चिकित्सा के क्षेत्र में अमेरिका के विलियम केलिन, ग्रेजग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। इन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता समझने और उसके अनुकूल बनने की कोशिकाओं की क्षमता तलाशी। इससे कैंसर के इलाज के नए तरीके ढूंढने में मदद मिलेगी।
रसायनशास्त्र (Chemistry)
इसके लिए इस साल जॉन बी गुडएनफ, स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को नोबेल मिलेगा। तीनों ने मिलकर लिथियम आयन बैटरी विकसित की थी। इन बैटरियों का इस्तेमाल आज अंतरिक्ष से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों व रोजमर्रा की चीजों में भी बड़े स्तर पर हो रहा है।
भौतिकशास्त्र (Physics)
कनाडा-अमेरिका के जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के माइकल मेयर और डिडियर क्वेलोज को इस क्षेत्र का नोबेल दिया जाएगा। इन्होंने अपने काम के जरिए दुनिया को समझाया कि बिग बैंग (Big Bang) के बाद ब्रह्मांड का विकास कैसे हुआ।
साहित्य (Literature)
2019 और 2018 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार की घोषणा एक साथ की गई। 2019 का पुरस्कार पीटर हैंडके को दिया जाएगा जो आस्ट्रियाई मूल के लेखक हैं। पीटर को भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए ये पुरस्कार मिलेगा। जबकि लेखिका के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाने वाली ओल्गा टोकारजुक को 2018 का साहित्य का नोबेल दिया जाएगा।
शांति (Peace)
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष सुलझाने के लिए दिया जाएगा।
शनिवार, 25 मई 2019
Appointments
शनिवार, मई 25, 2019
यूक्रेन के नए राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
![]() |
| वलोडिमिर ज़ेलेंस्की |
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली और तुरंत घोषणा की कि वह देश की संसद वेरखोवना राडा को भंग कर रहे हैं. अपने उद्घाटन भाषण में, ज़ेलेंस्की ने कई शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को बर्खास्त करने का आह्वान किया. उन्होंने पेट्रो पोरोशेंको का स्थान लिया है. जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार से निपटने का वादा किया है,
Appointments
शनिवार, मई 25, 2019
भावना कांत फाइटर जेट पर डे मिशन में अर्हता प्राप्त करने वाली पहली महिला
भावना कांत फाइटर जेट पर डे मिशन में अर्हता प्राप्त करने वाली पहली महिला
![]() |
| मोहना सिंह, अवनी चतुर्वेदी और भावना कांत |
देश को पहली महिला वायुसेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट भावना कांत प्रशिक्षित फाइटर पायलट बन गई हैं, जो हवाई जंग में दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगी.. उन्होंने मिग -21 बाइसन पर डे ऑपरेशनल सिलेबस पूरा किया| भावना 2017 में फाइटर स्क्वाड्रन में शामिल हुईं और 2018 में मिग -21 बाइसन पर पहली एकल उड़ान भरी| इंडियन एयरफोर्स में फिलहाल 94 महिला पायलट हैं, लेकिन ये पायलट सुखोई, मिराज, जगुआर और मिग जैसे फाइटर जेट्स नहीं उड़ाती हैं| भावना के बाद मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी भी लड़ाई के मैदान में जाने के लिए तैयार फाइटर पायलट बनेंगी.
शुक्रवार, 24 मई 2019
May
शुक्रवार, मई 24, 2019
24 May 209 Current Affairs
1.
DRDO ने सुखोई लड़ाकू जेट से निर्देशित बम का सफल परीक्षण किया
रक्षा
अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान के पोखरण में
एक सुखोई लड़ाकू विमान से 500 किलोग्राम श्रेणी के एक गाइडेड बम छोड़ने काका
सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.
गाइडेड
बम का परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब दो दिन पहले ही भारतीय वायुसेना ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एक सुखोई विमान से सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल
के हवाई संस्करण का सफल परीक्षण किया। 2.5 टन वजनी हवा से
सतह पर मार करने वाली मिसाइल की रेंज लगभग 300 किमी है और यह वायुसेना की
युद्धक क्षमता में काफी इजाफा करेगी.
1. DRDO
का मुख्यालय;--
नई दिल्ली 2.DRDO का गठन-- 1958
3. DRDO
के सचिव और अध्यक्ष- डॉ. जी
सतेश रेड्डी.
2.
ओईसीडी रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था में 2020 तक 7.5% की वृद्धि
आर्थिक
सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) आर्थिक आउटलुक के अनुसार, भारत
की आर्थिक वृद्धि पुन: सशक्त हो जाएगी और 2020 तक ग्रामीण
और मातहत मुद्रास्फीति द्वारा 7.5% तक पहुंच जाएगी.
रिपोर्ट
के अनुसार, वित्त वर्ष 19 में भारत में सकल घरेलू
उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि 7.25% के करीब मजबूत होने का
अनुमान है. यह वृद्धि बेहतर वित्तीय स्थितियों, राजकोषीय और अर्ध-राजकोषीय प्रोत्साहन
के कारण उच्च घरेलू मांग से आएगी, जिसमें ग्रामीण किसानों के लिए नए आय समर्थन उपाय
और हाल ही में संरचनात्मक सुधार शामिल हैं.
3.
ADB रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण के लिए भारत को 750 मिलियन अमरीकी डालर ऋण प्रदान करेगा
एशियाई विकास बैंक(ADB)
ने हाल ही में भारत में रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण
के लिए 750 मिलियन डॉलर के ऋण की घोषणा
की है। यह भारत में रेलवे के विद्युतीकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस ऋण राशि से
भारत में 3,378 किलोमीटर लम्बी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा। एडीबी ने बयान में कहा कि यह पहला गैर
सरकारी कर्ज है जो कि इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (RRFC) को दिया जा रहा है। अब तक का सबसे बड़ा एकल-संप्रभु ऋण है.
ADB
की स्थापना -दिसंबर 1966 ADB का मुख्यालय --- मनीला
(फिलीपींस)
ADB
के अध्यक्ष - ताकेहिको नाकाओ ADB के
कुल सदस्य--67
4. बिश्केक में विदेश मंत्रियों
की परिषद की SCO बैठक आयोजित की गयी
विदेश
मंत्री सुषमा स्वराज ने किर्गिज़ गणराज्य के
बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों (सीएफएम) की बैठक में
भारत का प्रतिनिधित्व किया. बैठक के दौरान, उन्होंने आतंकवाद के खतरे सहित कई दबाव
वाले मुद्दों पर चर्चा की| शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ बैठक में पाकिस्तान के
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शामिल हुए.
- शंघाई सहयोग संगठन की
स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज़ गणराज्य,
कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा की गई थी.
- भारत 2017 में चीन के
प्रभुत्व वाले समूह का पूर्ण सदस्य बना था.
- भारत के साथ, पाकिस्तान
को भी 2017 में एससीओ की सदस्यता प्रदान की गई थी.
5.
ब्रिटिश पीएम थेरेसा मेय ने इस्तीफे की घोषणा की
ब्रिटिश
प्रधान मंत्री थेरेसा मेय ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा
की है. वह 7 जून को कंजर्वेटिव
पार्टी की नेता के रूप में इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने जून, 2016 में ब्रेक्सिट के बाद प्रधानमंत्री
का पद संभाला था। उनकी घोषणा
ने रूढ़िवादी नेता और प्रधान मंत्री के रूप में उनके स्थान के लिए प्रतियोगिता
की शुरुआत कर दी है| यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के लिए बदली हुई
रणनीति को लेकर अपनी योजनाओं पर मंत्रियों का साथ पाने में विफल रहने के बाद
उन्होंने यह कदम उठाया है।
6. पाकिस्तान ने किया शाहीन-2 मिसाइल का
परीक्षण
पाकिस्तान
ने हाल ही में शाहीन-2 नामक मिसाइल का
परीक्षण किया, यह परीक्षण सफल रहा। गौरतलब है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता 1500 किलोमीटर है। इस मिसाइल की ज़द
में भारत के अधिकतर शहर आ गये हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी तथा प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि इससे एक
दिन पहले भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया था। पिछले कुछ समय
से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तल्ख़ रहे हैं।
23 MAY 2019 Current Affairs को देखने के लिए click करे |
Popular Posts
-
Hello I am new bloggeri
-
Daily Current Affairs 01 May 2018 राष्ट्रीय समाचार 1. 2500 मेगावॉट की कुल बिजली की खरीद के लिए सरकार ने पायलट योजना शुरू की ...
-
मजदूर दिवस का इतिहास (Labour Day History) भारत में श्रमिक दिवस को कामकाजी आदमी व् महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है. मजदूर दि...
-
Daily Current Affairs 2 May 2018 राष्ट्रीय समाचार 1. महत्वपूर्ण कैबिनेट स्वीकृतियां- 2 मई 2018 i. प्रधान मंत्री श्री नरेंद्...
-
Daily Current Affairs 02 April 2018 . 1. रेलवे ने भारत की पहली...
-
1. विश्व रेड क्रॉस दिवस : 08 मई World Red Cross Day विश्व रेड क्रॉस दिवस ( जिसे रेड क्रीसेंट डे के रूप में भी जाना ...
-
Daily Current Affairs 26 April 2018 राष्ट्रीय समाचार 1.मानव संसाधन मंत्रालय ने उन्नत भारत अभियान के दूसरे संस्करण की शुरुआत की ...
-
Daily Current Affairs 24 April 2018 aryacurrentaffairs.blogspot.com राष्ट्रीय समाचार 1.राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: 24 अप्रैल i....
-
Daily Current Affairs 25 April 2018 राष्ट्रीय समाचार 1. महत्वपूर्ण कैबिनेट स्वीकृतियां- 25 अप्रैल 2018 i. प्रधान मंत्री ...











