Hindi Current Affairs के aryacurrentaffairs.blogspot.comमें आपका स्वागत हैं, यह वेबसाइट करेंट अफेयर्स को समर्पित वेबसाइट है| यह वेबसाइट प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS, Banking, RPSC, MPPSC, UPSC, BPSC, RRB, UPSC इत्यादि प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है|


Breaking

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2019

नोबेल पुरस्कार विजेता 2019 लिस्ट

नोबेल पुरस्कार विजेता 2019 लिस्ट

नोबेल पुरस्कार 2019

वर्ष  2019 के लिए सभी नोबेल पुरस्कार विजेताओं  को 10 दिसम्बर को मैडल व पुरूस्कार से प्रदान किया गया 
इस वर्ष चिकित्सा (medicine), रसायनशास्त्र (chemistry), भौतिकशास्त्र (Physics), साहित्य (literature), अर्थशास्त्र (economics) और शांति (peace) के क्षेत्र में नोबल पुरुस्कार प्रदान किया गया 

चिकित्सा

चिकित्सा के क्षेत्र में अमेरिका के विलियम केलिन, ग्रेजग सेमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा है। इन्होंने ऑक्सीजन की उपलब्धता समझने और उसके अनुकूल बनने की कोशिकाओं की क्षमता तलाशी। इससे कैंसर के इलाज के नए तरीके ढूंढने में मदद मिलेगी।

रसायनशास्त्र (Chemistry)

इसके लिए इस साल जॉन बी गुडएनफ, स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को नोबेल मिलेगा। तीनों ने मिलकर लिथियम आयन बैटरी विकसित की थी। इन बैटरियों का इस्तेमाल आज अंतरिक्ष से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों व रोजमर्रा की चीजों में भी बड़े स्तर पर हो रहा है। 

भौतिकशास्त्र (Physics)

कनाडा-अमेरिका के जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के माइकल मेयर और डिडियर क्वेलोज को इस क्षेत्र का नोबेल दिया जाएगा। इन्होंने अपने काम के जरिए दुनिया को समझाया कि बिग बैंग (Big Bang) के बाद ब्रह्मांड का विकास कैसे हुआ।

साहित्य (Literature)

2019 और 2018 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार की घोषणा एक साथ की गई। 2019 का पुरस्कार पीटर हैंडके को दिया जाएगा जो आस्ट्रियाई मूल के लेखक हैं। पीटर को भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए ये पुरस्कार मिलेगा। जबकि लेखिका के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाने वाली ओल्गा टोकारजुक को 2018 का साहित्य का नोबेल दिया जाएगा।

शांति (Peace)

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष सुलझाने के लिए दिया जाएगा। 

अर्थशास्त्र (Economics)

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो और माइकल क्रेमर को 'वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग' के उनके शोध के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया गया।
अभिजीत बनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो और माइकल क्रेमर

शनिवार, 25 मई 2019

शनिवार, मई 25, 2019

यूक्रेन के नए राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की

वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ ली और तुरंत घोषणा की कि वह देश की संसद वेरखोवना राडा को भंग कर रहे हैं. अपने उद्घाटन भाषण में, ज़ेलेंस्की ने कई शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को बर्खास्त करने का आह्वान किया. उन्होंने पेट्रो पोरोशेंको का स्थान लिया है. जेलेंस्की ने भ्रष्टाचार से निपटने का वादा किया है,
शनिवार, मई 25, 2019

भावना कांत फाइटर जेट पर डे मिशन में अर्हता प्राप्त करने वाली पहली महिला

भावना कांत फाइटर जेट पर डे मिशन में अर्हता प्राप्त करने वाली पहली महिला
मोहना सिंहअवनी चतुर्वेदी और भावना कांत
देश को पहली महिला वायुसेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट भावना कांत प्रशिक्षित फाइटर पायलट बन गई हैं, जो हवाई जंग में दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगी.. उन्होंने मिग -21 बाइसन पर डे ऑपरेशनल सिलेबस पूरा किया| भावना 2017 में फाइटर स्क्वाड्रन में शामिल हुईं और 2018 में मिग -21 बाइसन पर पहली एकल उड़ान भरी| इंडियन एयरफोर्स में फिलहाल 94 महिला पायलट हैं, लेकिन ये पायलट सुखोई, मिराज, जगुआर और मिग जैसे फाइटर जेट्स नहीं उड़ाती हैं| भावना के बाद मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी भी लड़ाई के मैदान में जाने के लिए तैयार फाइटर पायलट बनेंगी.

शुक्रवार, 24 मई 2019

शुक्रवार, मई 24, 2019

24 May 209 Current Affairs


 1. DRDO ने सुखोई लड़ाकू जेट से निर्देशित बम का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान के पोखरण में एक सुखोई लड़ाकू विमान से 500 किलोग्राम श्रेणी के एक गाइडेड बम छोड़ने काका सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.
गाइडेड बम का परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब दो दिन पहले ही भारतीय वायुसेना ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एक सुखोई विमान से सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के हवाई संस्करण का सफल परीक्षण किया। 2.5 टन वजनी हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल की रेंज लगभग 300 किमी है और यह वायुसेना की युद्धक क्षमता में काफी इजाफा करेगी.
1. DRDO  का मुख्यालय;-- नई दिल्ली                                2.DRDO का गठन-- 1958 
3. DRDO के सचिव और अध्यक्ष  डॉ. जी सतेश रेड्डी.

2. ओईसीडी रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था में 2020 तक 7.5% की वृद्धि

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) आर्थिक आउटलुक के अनुसार, भारत की आर्थिक वृद्धि पुन: सशक्त हो जाएगी और 2020 तक ग्रामीण और मातहत मुद्रास्फीति द्वारा 7.5% तक पहुंच जाएगी.
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 19 में भारत में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि 7.25% के करीब मजबूत होने का अनुमान है. यह वृद्धि बेहतर वित्तीय स्थितियों, राजकोषीय और अर्ध-राजकोषीय प्रोत्साहन के कारण उच्च घरेलू मांग से आएगी, जिसमें ग्रामीण किसानों के लिए नए आय समर्थन उपाय और हाल ही में संरचनात्मक सुधार शामिल हैं.

3. ADB रेलवे ट्रैक विद्युतीकरण के लिए भारत को 750 मिलियन अमरीकी डालर ऋण प्रदान करेगा

एशियाई विकास बैंक(ADB) ने हाल ही में भारत में रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए 750 मिलियन डॉलर के ऋण की घोषणा की है। यह भारत में रेलवे के विद्युतीकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस ऋण राशि से भारत में 3,378 किलोमीटर लम्बी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा। एडीबी ने बयान में कहा कि यह पहला गैर सरकारी कर्ज है जो कि इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (RRFC) को दिया जा रहा है। अब तक का सबसे बड़ा एकल-संप्रभु ऋण है.
ADB की स्थापना -दिसंबर 1966                        ADB का मुख्यालय --- मनीला (फिलीपींस)
ADB के अध्यक्ष - ताकेहिको नाकाओ                  ADB के  कुल  सदस्य--67

4. बिश्केक में विदेश मंत्रियों की परिषद की SCO बैठक आयोजित की गयी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किर्गिज़ गणराज्य के बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन  (SCO) के विदेश मंत्रियों (सीएफएम) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया. बैठक के दौरान, उन्होंने आतंकवाद के खतरे सहित कई दबाव वाले मुद्दों पर चर्चा की| शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शामिल हुए.
  • शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज़ गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा की गई थी.
  • भारत 2017 में चीन के प्रभुत्व वाले समूह का पूर्ण सदस्य बना था.
  • भारत के साथ, पाकिस्तान को भी 2017 में एससीओ की सदस्यता प्रदान की गई थी.

5. ब्रिटिश पीएम थेरेसा मेय ने इस्तीफे की घोषणा की

ब्रिटिश प्रधान मंत्री थेरेसा मेय ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है. वह 7 जून को कंजर्वेटिव पार्टी की नेता के रूप में इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने जून, 2016 में ब्रेक्सिट के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उनकी घोषणा ने रूढ़िवादी नेता और प्रधान मंत्री के रूप में उनके स्थान के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी है| यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के लिए बदली हुई रणनीति को लेकर अपनी योजनाओं पर मंत्रियों का साथ पाने में विफल रहने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

6. पाकिस्तान ने किया शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण

पाकिस्तान ने हाल ही में शाहीन-2 नामक मिसाइल का परीक्षण किया, यह परीक्षण सफल रहा। गौरतलब है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता 1500 किलोमीटर है। इस मिसाइल की ज़द में भारत के अधिकतर शहर आ गये हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी तथा प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया था। पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तल्ख़ रहे हैं।


23 MAY 2019 Current Affairs को देखने के लिए click करे |

गुरुवार, 23 मई 2019

गुरुवार, मई 23, 2019

भारत के सर्वोच्च न्यायालय में 4 न्यायाधीशों की नियुक्ति

भारत के सर्वोच्च न्यायालय में 4 न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई
सर्वोच्च न्यायालय
सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम द्वारा शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में उन्नयन के लिए सुझाए गए चार नामों को केंद्र ने मंजूरी दे दी है. चार नियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत हैं.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नियुक्ति के अपने वारंट पर हस्ताक्षर करने के बाद कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. सुप्रीम कोर्ट चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद 31 न्यायाधीशों की अपनी पूर्ण स्वीकृत शक्ति तक पहुंच जाएगा. अब तक, शीर्ष न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित 27 न्यायाधीश कार्यरत है रंजन गोगोई भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं.

Popular Posts